भीलवाड़ा, 8 अप्रैल। चित्तौड़ रोड स्थित सुज़ुकी एन्क्लेव सोसाइटी के चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से संजय राठी को अध्यक्ष, विनोद कुमार गग्गड को महासचिव तथा अनुज मुछाल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

निवर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल और विदाई

इस अवसर पर आयोजित बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष आर. एल. जैन ने अपने कार्यकाल के दौरान सोसाइटी में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों एवं उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। वहीं निवर्तमान कोषाध्यक्ष योगेश भंडिया एवं महासचिव राजकमल अजमेरा ने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

विकास कार्यों पर चर्चा और भविष्य की रूपरेखा

बैठक के दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने आगामी समय में सोसाइटी क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों, सुविधाओं के विस्तार एवं सामूहिक सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सोसाइटी के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। ## नए नेतृत्व से उम्मीदें

सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि "संजय राठी के नेतृत्व में सोसाइटी विकास के नए आयाम स्थापित करेगी तथा आपसी सौहार्द, सहयोग और समन्वय की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी।"

बैठक में उपस्थिति

बैठक में सोसाइटी से वरिष्ठ सदस्य दिनेश नौलखा, अनिल अग्रवाल, अशोक काबरा, राजेन्द्र काबरा, कैलाश बिड़ला, पारस जैन, विशाल इनानी, मनीष बजाज, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश त्रिवेदी, कैलाश डाड, श्याम सुंदर समदानी सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story