भीलवाड़ा। शहर की कुमुद विहार–1 कॉलोनी स्थित फ्लोरा पार्क के सामने रविवार को जनसंवाद और विकास के समन्वय का सशक्त दृश्य देखने को मिला, जब “आपका विधायक–आपकी कॉलोनी सीधा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भीलवाड़ा विधायक श्रीमान अशोक जी कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी श्री प्रकाश जी छाबड़ा तथा पर्यावरण विद् बाबूलाल जी जाजू विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

कार्यक्रम के दौरान कुमुद विहार कॉलोनीवासियों ने विधायक श्री अशोक जी कोठारी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कॉलोनी की बहुप्रतीक्षित मुख्य सड़क के निर्माण के लिए आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। स्थानीय नागरिकों ने इसे कॉलोनी के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जनप्रतिनिधि की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

सीधे संवाद के दौरान विधायक श्री कोठारी ने कॉलोनीवासियों से खुलकर संवाद किया और सामाजिक चेतना, सकारात्मक सोच तथा सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जीवन को धन्य बनाते हुए समाज को नई दिशा देने का मार्ग सुझाया। उन्होंने विकास कार्यों में जनभागीदारी को आवश्यक बताते हुए नागरिकों से निरंतर संवाद बनाए रखने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर प्रभात जी जैन, उज्जवल जी जैन, मीठालाल जी सिंघवी, कांतिलाल जी जैन, महेश जी मोदी, अजय जी लोहिया, निरंजन जी पाटनी, सुरेंद्र जी डांगी, रमेश जी नहरिया, नंदकिशोर जी जिंदल, सुदर्शन जी पीपाड़ा, किशन जी अग्रवाल, संदीप की तोतला, गौरव जी जाजू, संदीप जी लोढा, आनंद जी चपलोत, अंकित जी, अजमेरा जी, बाबूलाल जी टाक तथा दिनेश जी सुथार सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, सकारात्मक संवाद और विकास के प्रति साझा संकल्प के साथ हुआ। कुमुद विहार में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल जनप्रतिनिधि और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच बना, बल्कि शहरी विकास और सामाजिक सहभागिता की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story