बूंदी के खेल संकुल इंडोर हॉल में 5 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग और महिला वर्ग में जनरल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं ग्रीको रोमन वर्ग में भीलवाड़ा ने उपविजेता बनकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

भीलवाड़ा के केसरी नंदन व्यायामशाला एवं सुखाड़िया स्टेडियम में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट ने बताया कि केसरी नंदन व्यायामशाला के पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। महिला वर्ग के 72 किलोग्राम भार वर्ग में माया माली ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि 65 किलोग्राम भार वर्ग में चंचल माली ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 62 किलोग्राम भार वर्ग में मनीषा ने रजत पदक हासिल किया, वहीं 76 किलोग्राम भार वर्ग में खेतु चौधरी ने कांस्य पदक जीता।

पुरुष वर्ग में ग्रीको रोमन शैली के 82 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदीप जाट ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 79 किलोग्राम भार वर्ग में जोरावर सिंह ने कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार ग्रीको रोमन पुरुष वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में मनीष माली ने कांस्य पदक तथा 77 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस माली ने कांस्य पदक जीतकर भीलवाड़ा का मान बढ़ाया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में राजस्थान कुश्ती के प्रधान राजीव दत्ता तथा राजस्थान कुश्ती संघ के सचिव उम्मेद सिंह ने सभी विजेता पहलवानों को पदक एवं चैंपियनशिप प्रदान की। इस अवसर पर केसरी नंदन व्यायामशाला के संरक्षक राधेश्याम बहेड़िया, अध्यक्ष सुवालाल जाट, धर्मेंद्र पारीक, अरुण शर्मा, रतन जाट रेलवे, कोषाध्यक्ष महेश पांडे तथा छोटू लाल माली सहित अन्य मौजूद रहे। भीलवाड़ा के पहलवानों के इस प्रदर्शन ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की कुश्ती परंपरा को एक बार फिर मजबूती से स्थापित किया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story