नवनियुक्त एसपी सागर राणा का यूनेस्को एसोसिएशन ने किया स्वागत
स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सागर राणा को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

एसपी कार्यालय में नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा का स्वागत करते यूनेस्को एसोसिएशन के पदाधिकारी।
स्टेट फेडरेशन ऑफ़ यूनेस्को एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली के नेतृत्व में जिला यूनेस्को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा का एसपी कार्यालय में स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, अपर्णा से एवं गुलदस्ता भेंटकर हार्दिक अभिनंदन किया गया।
स्वागत सम्मान के दौरान पदाधिकारियों ने यूनेस्को द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। साथ ही यूनेस्को की ओर से पुलिस प्रशासन एवं सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सरोकार के कार्यों में सहयोग के लिए आश्वासन भी दिया गया।
इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, सचिव जगदीशचंद्र मुंदड़ा, संगठन मंत्री रामचंद्र मुंदड़ा तथा सदस्य राजेश जीनगर उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक का औपचारिक स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
यह स्वागत कार्यक्रम पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच सहयोग एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
