दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव 19 जुलाई, रविवार को भीलवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। चुनाव कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार मतदान आनंदम् भवन, प्रकल्प जिला महेश सेवा निधि, रामधाम के पीछे, आजाद नगर में प्रातः 11:30 बजे से प्रारम्भ होगा। इस चुनाव में कार्यकारी मण्डल के सदस्य विभिन्न पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यनारायण मून्दड़ा ने बताया कि कार्यकारी मण्डल के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष 1, उपाध्यक्ष 6, मंत्री 1, अर्थमंत्री 1, संगठन मंत्री 1 तथा संयुक्त मंत्री 6 सहित कुल 16 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। सभी पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न होगी।

उन्होंने बताया कि चुनाव में भाग लेने के लिए नामांकन शुल्क 5000 रुपये निर्धारित किया गया है, जो किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम आयु 45 वर्ष तथा अन्य सभी पदों के लिए 40 वर्ष अनिवार्य रखी गई है। मतदान का अधिकार केवल उन्हीं कार्यकारिणी मण्डल सदस्यों को मिलेगा, जो माहेश्वरी पत्रिका के सदस्य हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यनारायण मून्दड़ा के अनुसार चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया गया है। नामांकन प्रातः 11:30 बजे से 12:30 बजे तक लिए जाएंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि नाम वापसी की प्रक्रिया 12:45 बजे से 1:30 बजे तक चलेगी। अंतिम प्रत्याशियों की सूची दोपहर 1:45 बजे जारी की जाएगी।

यदि आवश्यकता हुई तो मतदान दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। परिणाम घोषणा के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण भी सम्पन्न होगा।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story