राजस्थान के खिलाड़ियों ने नॉर्थ जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता के व्यक्तिगत मुकाबलों में खिताब की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। शनिवार को अंडर-19 लड़कियों के एकल में राजस्थान की स्नेहा लांबा और अंडर-19 मिश्रित युगल में भानू प्रताप सिंह चौहान व काव्या स्वामी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।

स्नेहा लांबा ने पहले चंडीगढ़ की रिद्धिमा सैनी को 15-5, 15-11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली की अरात्रिका मलिका को सीधे गेमों में 15-8, 15-10 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई और स्वर्ण पदक के लिए दावेदारी पेश की।

अंडर-19 वर्ग के मिश्रित युगल में भानू प्रताप सिंह चौहान और काव्या स्वामी ने हिमाचल प्रदेश के शिवांश राणा और गरिमा वर्मा को सेमीफाइनल में सीधे गेमों में 15-12, 15-5 से हराया।

अंडर-19 लड़कों के युगल में राजस्थान के भानू प्रताप और जयवर्धन सिंह को हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा के पार्थ गावरी और स्पर्श सूद ने उन्हें 15-10, 16-18 और 18-16 से पराजित कर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। राजस्थान के शुभम पटेल और डेनिस श्रीवास्तव की जोड़ी भी हारकर बाहर हो गई। पंजाब के आर्यन और श्यामप्रसाद उदयकुमार ने मेजबान जोड़ी को 17-19, 15-10, 15-12 से पराजित किया।

पुरुष एकल का फाइनल पंजाब के जगशेर सिंह और दिल्ली के मधुर ढिंगरा के बीच खेला जाएगा। जगशेर सिंह ने हिमाचल प्रदेश के शिवांस को 15-13, 15-9 से, जबकि मधुर देवांग ने हिमाचल प्रदेश के ही देवांश राणा को 7-15, 15-11, 16-14 से पराजित किया।

इससे पूर्व लड़कियों के अंडर-19 युगल में शेरिल चौधरी और काव्या स्वामी ने चंडीगढ़ की प्रकृति कंवर और रिद्धिमा सैनी को 15-13, 15-9 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। लड़कों के युगल में भानू प्रताप और जयवर्धन सिंह की जोड़ी ने हिमाचल प्रदेश के प्रियांश भारद्वाज और वरुण रघुवंशी को 15-7, 15-12 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

आयोजन सचिव अभिषेक शर्मा के अनुसार सभी फाइनल सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि संग्रम ग्रुप के चेयरमैन व फाउंडर रामपाल सोनी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिंदल सा लि के अध्यक्ष व यूनिट हेड डॉ. धर्मेन्द्र गुप्ता करेंगे।

समारोह में भारतीय बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव व राजस्थान बैडमिंटन संघ के सचिव के.के. शर्मा, चयन समिति के जे.पी. भट्ट व सदस्य जाकिर हुसैन भी मौजूद थे।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story