सिंधी समाज की संस्कृति, भाषा और सनातन परंपराओं के संरक्षण को लेकर प्रदेशभर में चल रही “सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा 2026” अब व्यापक जनजागरण और संगठनात्मक मजबूती का अभियान बनती जा रही है। इसी क्रम में भारतीय सिंधु सभा एवं भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास की ओर से राजस्थान सिंधी अकादमी के सहयोग से 23 मई शनिवार को भीलवाड़ा में महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे।

कार्यक्रम के तहत भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी तथा राजस्थान न्यास के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी भीलवाड़ा पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर समाजजनों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

संभाग प्रभारी वीरूमल पुरसवाणी ने बताया कि शनिवार शाम 5 बजे महानगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक आयोजित होगी। बैठक में सिंधी समाज के युवाओं और बच्चों को संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित सिंधी बाल संस्कार शिविर, राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा संचालित पाठ्यक्रम, सदस्यता अभियान, जनगणना तथा प्रदेश स्तरीय सिंधी पंचायतों के मुखी सम्मेलन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि “सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा 2026” केवल यात्रा नहीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक पहचान, भाषा संरक्षण और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त अभियान बन चुकी है। यात्रा के माध्यम से समाज में एकता, संस्कार और संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष परमानन्द गुरनाणी ने बताया कि भीलवाड़ा स्थित हरीशेवा उदासीन सनातन आश्रम में पुरुषोत्तम मास के तहत चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों में भी राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान वे महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन एवं महामण्डलेश्वर जगदीश दास उदासीन से रामकथा में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

इसके साथ ही 14 जून को जयपुर में प्रस्तावित सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा के भव्य समापन समारोह को लेकर संतों से मार्गदर्शन भी लिया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों का मानना है कि संतों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से यह यात्रा और अधिक प्रभावी तथा प्रेरणादायी बनेगी।

गौरतलब है कि प्रदेशभर में निकाली जा रही सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा को विभिन्न शहरों में समाजजनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। यात्रा 24 मई को उदयपुर पहुंचेगी, जहां समाज के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सिंधी समाज की संस्कृति, भाषा और सनातन परंपराओं के संरक्षण का यह अभियान लगातार मजबूत सामाजिक जनआंदोलन का स्वरूप लेता जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story