। सेवा, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को नई गति देने के उद्देश्य से श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकारिणी के पुनर्गठन तथा समाजहित के विभिन्न सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष कैलाश अरोड़ा की अध्यक्षता तथा निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को अधिक सशक्त एवं जनहितैषी बनाने के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए।

मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन, नए पदाधिकारियों की घोषणा, संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही आगामी समय में आयोजित किए जाने वाले धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि संगठन के विस्तार और समाजहित के कार्यों को गति देने में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस उद्देश्य से महिलाओं और बहनों से ट्रस्ट की गतिविधियों से जुड़कर सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया। इच्छुक महिलाओं से अपना नाम एवं मोबाइल नंबर नीलम शर्मा को भेजकर संगठन से जुड़ने का आग्रह किया गया।

बैठक में बी.एल. जोशी, आर.के. अरोड़ा, ध्रुव चौधरी, रवि गर्ग, कमलेश पालीवाल, विनोद ओझा, प्रमोद मानसिंहका, अरुण कुमार रॉय (पूर्वांचल), शिव कुमार खेमका, रतनलाल पारीक सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक स्वरूप देने का संकल्प लिया। बैठक को ट्रस्ट के भावी विस्तार और समाज सेवा के प्रयासों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story