भीलवाड़ा/चित्तौड़गढ़। रामस्नेही सम्प्रदाय रामद्वारा चित्तौड़गढ़ के अंतरराष्ट्रीय संत श्री दिग्विजय राम जी महाराज के सानिध्य में 9 दिवसीय श्रीलंका यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जो 05 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक कुल 8 रात 9 दिन की होगी। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का वातावरण बना हुआ है तथा इसे एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है। यात्रा में भक्तजन अलग स्थानों से अहमदाबाद, देहली एवं मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

देश के विभिन्न प्रांतों से सम्मिलित होंगे श्रद्धालु

इस यात्रा में देश के विभिन्न प्रांतों से 170 यात्री भाग ले रहे हैं जो मुख्य रूप से चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, इंदौर, अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, दिल्ली एवं हैदराबाद से आएंगे। यात्रा के दौरान श्रीलंका के विभिन्न मुख्य शहरों का भ्रमण करते हुए वहां के ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करेंगे। विभिन्न शहरों के मंदिरों में सत्संग, प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसका लाभ वहां निवास कर रहे अप्रवासी भारतीय भी प्राप्त करेंगे।

रामायण कालीन स्थलों का दर्शन और सत्संग

समाजसेवी सुनील कोठारी ने बताया कि "इस आध्यात्मिक यात्रा में श्रीलंका के कोलंबो, सिगिरिया, कैंडी, नुवारा इलिया, इला याला, याला बेनटोटा आदि शहरों का भ्रमण किया जाएगा।" उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान रामायण संबंधित स्थानों यथा अशोक वाटिका, रावण का किला आदि विभिन्न धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों के दर्शन के साथ भक्तिमय वातावरण में सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी यात्री हवाई मार्ग द्वारा श्रीलंका के लिए प्रस्थान करेंगे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story