श्री चारभुजा मंदिर में 26वां पाटोत्सव, श्रीमद्भागवत कथा 12 जून से शुरू
संजय कॉलोनी में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वृंदावन के आचार्य शक्ति देव महाराज कथा सुनाएंगे।

संजय कॉलोनी स्थित श्री चारभुजा मंदिर में आयोजित होने वाले 26वें पाटोत्सव और श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के मार्ग का एक दृश्य।
महेश मार्ग, संजय कॉलोनी स्थित श्री चारभुजा मंदिर में 26वें पाटोत्सव के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर समिति श्री चारभुजा सेवा समिति, महेश मार्ग, संजय कॉलोनी की कार्यसमिति बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में 12 जून 2026 से 18 जून 2026 तक सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
यह कथा वृंदावन धाम के प्रखर प्रवक्ता आचार्य श्री शक्ति देव जी महाराज के मुखारविंद से प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रवण कराई जाएगी। आयोजन का शुभारंभ 12 जून 2026 को प्रातः 7:30 बजे भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगा, जिसमें श्रद्धालु बैंड-बाजे एवं ढोल-नगाड़ों के साथ भाग लेंगे। मुख्य कलश यजमान हेतु 11 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
समिति के मंत्री अरविन्द झामड़ ने जानकारी दी कि 13 जून से 19 जून तक प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे यज्ञ एवं हवन का आयोजन भी किया जाएगा। हवन में भाग लेने वाले दंपत्तियों को उसी दिन सायंकाल कथा आरती का लाभ प्राप्त होगा। कथा की समाप्ति के उपरांत प्रतिदिन प्रसाद वितरण किया जाएगा। हवन हेतु प्रति जोड़ा 250 रुपये हवन सामग्री शुल्क निर्धारित किया गया है तथा इच्छुक श्रद्धालु समिति पदाधिकारियों अथवा महिला मंडल के माध्यम से अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक जोड़े को एक बार हवन में बैठने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
पाटोत्सव का समापन 19 जून 2026 को प्रातः अभिषेक, हवन, छप्पन भोग महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। समिति अध्यक्ष जगदीश चन्द्र देवपुरा ने बताया कि सभी सेवाएं “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर उपलब्ध रहेंगी तथा यदि कोई श्रद्धालु किसी सेवा को निशुल्क करना चाहे तो उसका स्वागत किया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर समिति अध्यक्ष जगदीश चन्द्र देवपुरा, उपाध्यक्ष जगदीश समदानी, मंत्री अरविन्द झामड़, सह मंत्री दिनेश मालीवाल, कोषाध्यक्ष राम राय गट्टानी सहित कार्यकारिणी सदस्य रमेश चन्द्र काबरा, राम निवास डांड, सुन्दर लाल तुरकिया, चन्द्रेश कुमार असावा, राहुल डाड, सत्य नारायण टेलर, महेश सोमानी, गोपी किशन मंत्री, मुकेश काष्ट, गिरीश तोषनीवाल, राजेश कोगटा, ओम प्रकाश गन्दोड़िया, गणपत खारीवाल, मदन गट्टानी, दिनेश मून्दड़ा, नरेन्द्र तांतेड़, लादू लाल पारीक, कृष्ण गोपाल गन्दोड़िया, आशीष गन्दोड़िया एवं पण्डित गजानन्द शर्मा ने क्षेत्रवासियों से सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान चारभुजानाथ के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति प्रकट करने का आह्वान किया है। पूरा आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह का केंद्र बनने जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
