भीलवाड़ा। श्री बाबा धाम के अध्यक्ष श्री विनीत अग्रवाल के सानिध्य में आज भव्य फागोत्सव मनाया गया। रविवार दिनांक 01.03.2026 को दिन में 3 बजे से ही केवल फूलों से होली खेली गयी। इस उत्सव के दौरान गुलाल और कलर पूर्ण रूप से निषेध रहे। पूरे मंदिर परिसर में सिर्फ फूलों से ही होली खेली गयी, जिससे वातावरण अत्यंत सुगंधित और दिव्य हो गया।

भजनों की मधुर प्रस्तुति और भक्तिमय माहौल

श्री बाबाधाम के भजन गायक के अलावा बाहर के भजन गायक दिनेश काबरा व सविता काबरा एवं उनकी टीम द्वारा मीठे-मीठे भजनों के साथ फागोत्सव मनाया गया। भजनों के साथ भक्तों ने गुलाब के फूलों के साथ होली खेलते हुये हर भजन पर भगवान के दरबार में भक्ति से नाचे और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। गाये गए भजनों में मुख्य रूप से "रंग मत डाल रे सांवरिया...", "फाग खेलने आए श्याम...", "जीणी जीणी उड़े रे गुलाल...", "बन्नो म्हारा चारभुजा नाथ..." और "आज बीरज में होलीरे रेसिया..." आदि प्रमुख रहे।

राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी और फूलों की व्यवस्था

फागोत्सव महोत्सव में विशेष रूप से राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही, जिसमें राधा भावना जैन और कृष्ण भगवान अंकिता जैन बनकर आये। श्री बाबाधाम मंदिर के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क गुलाब के फूल व पत्तियों की व्यवस्था की गयी थी। सैकड़ों भक्तजन स्वयं भी फूलों की पत्तियां व फूल लाये और मंदिर परिसर में फागोत्सव पर मीठे-मीठे भजनों के साथ भक्तिमय महोत्सव का आनन्द ले रहे थे। भक्तों में भगवान के साथ फूलों से होली खेलने का उत्साह और श्रद्धा देखते ही बनती थी।

कल होगा होलिका दहन: विशेष औषधीय सामग्री का वितरण

श्री बाबाधाम पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका दहन सांयकाल 8 बजे सोमवार 02.03.2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए गोबर के कन्डों (थापड़ी) द्वारा विशेष होली बनाई जा रही है। श्री बाबाधाम मंदिर के सामने मंत्रोच्चारण व विधि विधान से होलिका दहन का प्रोग्राम रखा गया है। होलिका दहन में आने वाले सभी धर्मप्रेमियों को श्री बाबाधाम मंदिर द्वारा पीली सरसों, गुगल, कपूर और लोंग निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इन सामग्रियों को अपने ऊपर से 3 बार वार कर होलिका दहन में डालने से शरीर के रोग, नजर दोष और बाधाएं दूर होती हैं। सभी धर्मप्रेमियों से पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story