श्री महेश पब्लिक स्कूल (प्राइमरी विंग) में 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा को नमन करते हुए विद्यार्थियों ने गुरु महिमा को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

श्री महेश सेवा समिति के निर्देशक एवं विद्यालय प्रभारी श्री दिनेश जी शारदा ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद, सुभाष शाखा के अध्यक्ष श्री पंकज जी लोहिया तथा परिषद के सभी पदाधिकारी, श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी नराणीवाल, सचिव श्री राजेन्द्र कुमार जी कचौलिया एवं कोषाध्यक्ष श्री राजेश जी बाहेती उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अक्षत, रोली व अपर्णा के साथ किया गया। सरस्वती पूजन एवं वंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा की महत्ता को भाषण, गुरु वंदना नृत्य एवं गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के माता-पिता भी उपस्थित रहे। परिषद के सदस्यों ने गुरु की महिमा पर विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु-शिष्य परंपरा से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

सचिव श्री राजेंद्र जी कचौलिया, कोषाध्यक्ष श्री राजेश जी बाहेती तथा श्री महेश सेवा समिति के निर्देशक एवं विद्यालय प्रभारी श्री दिनेश जी शारदा ने गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने गुरुजनों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए अपने परिवार, विद्यालय और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएं।

कार्यक्रम के अंत में परिषद के सदस्यों द्वारा सामाजिक नियमों के पालन की प्रेरणा स्वरूप शपथ ग्रहण करवाई गई। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों को अपर्णा के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story