भीलवाड़ा स्थित श्री बाबा धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अध्यक्ष श्री विनीत अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों-फलों की सजावट, आकर्षक झांकियों, भजन संध्या, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

जन्माष्टमी महोत्सव की विशेष तैयारियों के लिए श्री बाबा धाम के सभी सेवादारों की अलग-अलग कमेटियां बनाकर उन्हें सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सभी सेवादारों ने महोत्सव को भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की हैं।

जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर श्री बाबा धाम को विशेष रूप से रंग-बिरंगी, झिलमिल और मनमोहक लाइटिंग के साथ फल-फूलों से सजाया जा रहा है। शुक्रवार, 04.09.2026 को श्रीकृष्ण भगवान के जन्मोत्सव के अवसर पर फूलों और फलों से विभिन्न झांकियां तैयार की जाएंगी।

इस दौरान श्री श्याम झांकी मंडल के बाहर से आए कलाकारों द्वारा विशेष झांकियों की सजावट की जाएगी। इनमें त्रिकुटा पर्वत पर मां वैष्णो देवी के दर्शन, गौ माता राष्ट्र माता दर्शन, मेवाड़ अधिपति श्री एकलिंगनाथ दर्शन, श्रीकृष्ण लीला नंद भवन दर्शन, पवित्र गुफा में मां अन्नपूर्णा देवी के दिव्य दर्शन और श्रीकृष्ण जी के झूले की झांकी प्रमुख रहेंगी। श्रीकृष्ण जी के झूले की झांकी में हर भक्त को भगवान को झूला झुलाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा कई अन्य आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएंगी।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान रंग-बिरंगी, झिलमिल और मनमोहक दुधिया लाइटों की रोशनी के बीच विशेष झांकियों के दर्शन होंगे। इसके साथ भव्य भजन संध्या, महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में सभी भक्तजनों को मंदिर में सभी झांकियों के दर्शन हो सकें, इसके लिए श्री बाबा धाम परिवार की ओर से व्यवस्था की गई है। महोत्सव में सभी भक्तजनों को सादर आमंत्रित किया गया है कि वे पधारकर धर्म का लाभ लें।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story