शास्त्रीनगर जैन मंदिर में भगवान शांतिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव आयोजित
पार्श्वनाथ महिला मंडल द्वारा शांति विधान पूजा और लड्डू सजाओ प्रतियोगिता के साथ तीर्थंकर शांतिनाथ का जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक मनाया गया।

जयपुर के शास्त्रीनगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री शांतिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक अवसर पर सामूहिक पूजन करतीं महिला मंडल की सदस्य।
शास्त्रीनगर स्थित 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पार्श्वनाथ महिला मंडल के सानिध्य में शुक्रवार को सोलहवें तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक दिवस को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने विशेष धार्मिक आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं द्वारा सोलहवें तीर्थंकर के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर आयोजित लड्डू सजाओ प्रतियोगिता में 16 प्रतियोगियों ने भाग लिया। पार्श्वनाथ महिला मंडल तथा समाज की सभी महिलाओं ने शांति विधान मंडल की पूजा-अर्चना की। पूजन के पश्चात पार्श्वनाथ महिला मंडल की ओर से ठंडाई की व्यवस्था भी की गई, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया।
प्रतियोगिता का परिणाम मंदिर कमेटी द्वारा घोषित किया गया, जिसमें प्रथम स्थान सुधा जी वाकलीवाल, द्वितीय स्थान अलका जी सेठी तथा तृतीय स्थान सीमा जी गदिया को प्राप्त हुआ।
धार्मिक श्रद्धा, सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक उत्साह के साथ संपन्न यह आयोजन समाज में आस्था और परंपराओं के प्रति समर्पण का सशक्त संदेश देता है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
