भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र में 20 अगस्त 2026 की रात चोरों ने एक साथ दो मंदिरों को निशाना बनाकर दानपात्र तोड़ दिए और नकदी व सामान चोरी कर लिया। धार्मिक स्थलों में हुई इस वारदात के बाद श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है।

शिकायतकर्ता रामगोपाल पुत्र कल्याण प्रतिदिन की तरह 20 अगस्त की रात मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद घर लौट गए थे। 21 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे जब वे मंदिर पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। दानपात्र का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी पूरी नकदी चोरी हो चुकी थी।

चोरों ने इसके बाद पास ही स्थित देवनारायण मंदिर को भी निशाना बनाया। वहां भी ताला तोड़कर दानपात्र और सामान को भारी नुकसान पहुंचाया गया। एक ही रात में दो मंदिरों में चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी जताते हुए क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।

श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और चोरी की गई राशि व सामान बरामद करने की मांग की है।

श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई और चोरी की गई राशि व सामान बरामद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल शाहपुरा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story