भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाना इलाके में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने त्यौहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। उनियारा हाईवे पर एक बेकाबू ट्रेलर और वैन के बीच हुई सीधी और जोरदार भिड़ंत में दो नौजवानों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। यह हादसा इतना भयावह था कि वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

खेत पर जा रहे थे दोस्त, काल बन कर आया ट्रेलर

शाहपुरा थाने के सहायक उप निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि, शाहपुरा महेंद्र (20) और विनोद (22) अपने साथी बाबू, दीपू और दिनेश के साथ वैन में सवार होकर खेत के लिए निकले थे। उन्हें क्या पता था कि घर से कुछ दूरी पर चंबल पंप के पास मौत उनका इंतजार कर रही है। तेज रफ्तार ट्रेलर ने वैन को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मौके पर ही कोहराम मच गया।

दो की मौत, तीन घायल

हादसे में महेंद्र (20) पुत्र सत्यनारायण कहार, निवासी कहारों का मोहल्ला शाहपुरा और कहारों का खेड़ा मुसी निवासी विनोद (22) पुत्र महादेव कहार की मौत हो गई। जबकि बाबू कहार, दीपू कहार और दिनेश कहार निवासी कहारों का खेड़ा मुसी को हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। शाहपुरा थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

त्यौहार के बीच गूंजी चीखें

"शीतला अष्टमी के दिन जहाँ घरों में उल्लास होना चाहिए था, वहाँ आज अपनों को खोने की चीखें गूंज रही हैं। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए भीलवाड़ा रेफर किया गया है।"

गांव में पसरा सन्नाटा

महेंद्र और विनोद की मौत की खबर जैसे ही शाहपुरा और कहारों का खेड़ा, मुसी पहुंची, वहां सन्नाटा पसर गया। त्यौहार की खुशियां आंसुओं में बह गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे कस्बे में इस समय शोक की लहर है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story