सोशल मीडिया पर हिंदू बनकर नाबालिग को फंसाने वाला गिरफ्तार, शाहपुरा पुलिस की कार्रवाई
आरोपी ने इंस्टाग्राम पर 'आर्यन सिंह राजपूत' बनकर नाबालिग से दोस्ती की और शादी का दबाव बनाया। पुलिस ने असम निवासी आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया।

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहचान छिपाकर और खुद को हिंदू बताकर नाबालिग लड़की को जाल में फंसाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से आईडी बनाकर लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था।
इंस्टाग्राम पर 'आर्यन सिंह राजपूत' बनकर की दोस्ती
मामले के अनुसार, 23 मार्च 2026 को पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में बताया गया कि एक व्यक्ति ने 'आर्यन सिंह राजपूत' नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उसकी नाबालिग पुत्री से दोस्ती की। आरोपी ने अपनी पहचान और धर्म के बारे में भ्रामक जानकारी देकर लड़की को मानसिक रूप से प्रभावित किया और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। जांच करने पर पता चला कि लड़के का असली नाम मुर्शिदुल इस्लाम लस्कर है और वह मुस्लिम समुदाय से है।
बेंगलुरु से दस्तयाब कर शाहपुरा लाई पुलिस
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। तकनीकी सहायता और लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बेंगलुरु से दस्तयाब किया और शाहपुरा लाकर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का पूरा नाम व पता
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुर्शिदुल इस्लाम लस्कर (20 वर्ष) पुत्र कमरूल इस्लाम लस्कर, निवासी विचिन्गचा पीटी.01, थाना हैलाकंडी सदर, जिला हैलाकंडी, असम के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी से इस संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है कि उसने इस तरह और कितनी लड़कियों को अपना निशाना बनाया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
