आगामी 19 जुलाई 2026 (रविवार) को सेवासदन विद्यालय प्रांगण में आयोजित होने वाले "सेवासदन पूर्व विद्यार्थी का स्नेह मिलन-2026" के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सफल एवं यादगार बनाने के लिए विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की गई।

बैठक के दौरान आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गईं, ताकि स्नेह मिलन समारोह का आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

आयोजकों ने बताया कि "सेवासदन पूर्व विद्यार्थी का स्नेह मिलन-2026" का आयोजन 19 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक सेवासदन विद्यालय प्रांगण में होगा। इस दौरान सेवासदन के विभिन्न वर्षों के पूर्व विद्यार्थी अपने शिक्षकों और साथियों से पुनः मिलेंगे तथा पुराने संस्मरणों को ताजा करने का अवसर प्राप्त करेंगे।

बैठक में श्री भूपेंद्र मोगरा, श्री अतुल सोमानी, श्री प्रमोद तोषनीवाल, श्री प्रकाश सुरिया, श्री रवि जैन, श्री अरुण काबरा, श्री प्रदीप बल्दवा एवं श्री लोकेश अजमेरा उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की तैयारियों पर अपने सुझाव दिए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर सहमति व्यक्त की।

बैठक के अंत में सभी पूर्व विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में स्नेह मिलन समारोह में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story