सीमा कोगटा फिर बनीं दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष
भीलवाड़ा के जहाजपुर में आयोजित चयन प्रक्रिया में वर्ष 2026-29 के कार्यकाल के लिए निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

भीलवाड़ा के जहाजपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, सचिव मंजू गांधी, कोषाध्यक्ष प्रेमलता चेचानी और संगठन मंत्री कृष्णा समदानी अतिथियों के साथ।
भीलवाड़ा। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के निर्देशानुसार, दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की चयन प्रक्रिया 2026-29 सौहार्दपूर्ण और निर्विरोध वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सीमा कोगटा (भीलवाड़ा) को एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। यह आयोजन राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी व पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा के सानिध्य में, आयोजक संस्था तहसील जहाजपुर माहेश्वरी महिला मंडल एवं जिला भीलवाड़ा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन
प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक उर्मिला कलंत्री तथा चुनाव अधिकारी अल्पना कचोलिया के मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए सीमा कोगटा (भीलवाड़ा), सचिव मंजू गांधी (उदयपुर), कोषाध्यक्ष प्रेमलता चेचानी (राजसमंद) व संगठन मंत्री कृष्णा समदानी (चित्तौड़गढ़) को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान संगठन में अभूतपूर्व सौहार्द, एकता और उत्साह का वातावरण देखा गया, जो आगामी कार्यकाल के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आया है।
कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ और स्वागत
चयन प्रक्रिया की शुरुआत अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन व महेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद मंच संचालन का कार्यभार हेमा मुंदडा़ व मोना डाड द्वारा संभाला गया। जहाजपुर नगर अध्यक्ष सीमा मूंदड़ा व सचिव रंजना मालू द्वारा सभी पधारे हुए अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सीमा कोगटा ने अपने उद्बोधन में "अतिथियों का स्वागत सुंदर पंक्तियों से किया" और उपस्थित अतिथियों का उपरना पहनाकर सम्मान किया। जिला भीलवाड़ा माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष प्रीति लोहिया ने सभी के समक्ष स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
समाज की मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के समापन सत्र में प्रदेश सचिव डॉ. सुशीला असावा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कौशल्या गट्टानी, मनोरमा कालिया, विनीता बाहेती, चंदा नामधर, सरिता न्याति, सरस्वती रानधड़, पूनम भदादा, पुष्पा राठी, संध्या आगीवाल, कविता बलदवा, सरोज गट्टानी, मानकवर काबरा, भारती बाहेती, राखी राठी, निशा काकाणी सहित भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और प्रतापगढ़ जिले से प्रदेश की कई सम्मानीय सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
