भीलवाड़ा 10 मार्च। तमाम भारतीय दलित महिला आंदोलन के साथ-साथ महात्मा ज्योतिराव फूले के लिए भी सावित्री बाई फूले का योगदान सराहनीय रहा। भारत में प्रथम महिला शिक्षिका के रूप में ख्यात सावित्री बाई फूले आज के इस दौर में भी महिलाओं के लिए प्रेरणा का बड़ा अध्याय हैं। फूले सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल लाल माली ने सावित्री बाई फूले की 129वीं पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में यह विचार व्यक्त करते हुए उन्हें देश में महिला शिक्षा की अग्रदूत बताया।

पुष्पांजलि अर्पित कर लिया संकल्प

कार्यक्रम के पूर्व फूले के अनुयायियों द्वारा देवरिया बालाजी के पास स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले मूर्ति परिसर में सावित्री बाई फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंली दी गई। यहाँ उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। सावित्री बाई फूले देश में महिला शिक्षा की अग्रदूत है और भारत की प्रथम महिला शिक्षिका के रूप में उनका जीवन महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

महान विभूति को दी गई श्रद्धांजलि

गोपाल लाल माली ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि "तमाम भारतीय दलित महिला आंदोलन के साथ-साथ महात्मा ज्योतिराव फूले के लिए भी सावित्री बाई फूले का योगदान सराहनीय रहा। सावित्री बाई फूले देश में महिला शिक्षा की अग्रदूत है भारत में प्रथम महिला शिक्षिका के रूप में ख्यात सावित्री बाई फूले आज के इस दौर में भी महिलाओं के लिए प्रेरणा का बड़ा अध्याय है।"

कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण माली, जिला मंत्री मूरलीधर सैनी और जिला यूनेस्को संगठन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल उपस्थित रहे। साथ ही यूनेस्को की प्रवक्ता श्रीमती मधु लोढा, फूले सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष शंकर लाल गोयल, माली समाज सम्पत्ति ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष बंशी लाल माली, माली सैनी कर्मचारी संस्थान के सचिव कन्हैया लाल बुलीवाल, भैरूलाल माली, लक्ष्मण सरिवाल, सुरेन्द्र सैनी, सम्पत बुलिवाल, मोहन बुलिवाल, सोशल मीडिया प्रभारी रोशन माली एवं चौथमल माली सहित कई लोग उपस्थित थे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story