भीलवाड़ा में अरावली बचाओ जन-जागरण पदयात्रा, कांग्रेस ने किया आमजन को जागरूक
भीलवाड़ा में रामलाल जाट के नेतृत्व में कांग्रेस की जन-जागरण पदयात्रा में आमजन ने अरावली बचाने के लिए एकजुटता दिखाई। पदयात्रा में सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ कांग्रेसजनों और ग्रामीणों ने अरावली संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए जागरूकता फैलायी।

भीलवाड़ा। अरावली की हरियाली और प्राकृतिक संतुलन को बचाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) के अध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में एक भव्य जन-जागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा 28 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे अरावली की तलेटी, पाबू राठोड़ जी के मंदिर, सुराज चौराहा NH-148D से प्रारंभ होकर बेमाता मंदिर कीड़ीमाल (करेड़ा) पर समापन हुई।
पद यात्रा का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कटपुतली नाटक, गीत और भजन के माध्यम से आमजन को अरावली बचाने के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ किया गया। इस अवसर पर रामलाल जाट ने कहा, “अरावली केवल पहाड़ ही नहीं, बल्कि हमारा माथा और हमारा ज़मीर है। इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है। अरावली पर जो निर्णय हुए हैं, वे प्रकृति के खिलाफ हैं। जब प्रकृति का स्वरूप ही बदल जाएगा, तो राजस्थान में क्या बचेगा?”
रामलाल जाट ने आगे बताया कि अरावली की ये पहाड़ियाँ भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संरक्षण, मरुस्थलीकरण रोकने, जैव विविधता बचाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि वे इस जागरूकता अभियान में शामिल हों और अरावली को बचाने के लिए एकजुट हों।
जनजागरण पदयात्रा में महिलाएं और आमजन नाच-गाते, ढोल-नगाड़ों के साथ ‘अरावली बचाओ’ के नारे लगाते हुए बेमाता मंदिर कीड़ीमाल पहुंचे। रास्ते में ग्रामीणों ने पदयात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश नरानीवाल, राजेंद्र त्रिवेदी, मनीष मेवाड़ा, गोवर्धन गुर्जर, भगवान मुक्कड़, दुर्गेश शर्मा, महेश सोनी, हैप्पी बना, मोनू त्रिवेदी, भेरू लाल बैरवा, अशोक जैन, आशीष राजथला, उदयलाल फोजी, शीला गुर्जर, डाली देवी, शंभू लाल गुर्जर, श्याम लाल गुर्जर, गोपाल सालवी, संपत गुर्जर, रमेश चंद्र समरिया, विकाश सुवालका, घिसा गुर्जर, ईश्वर गुर्जर, शुभ नेडिया, आशा सरगर, खुशबू गुर्जर, विष्णु, दिनेश मेघवंशी और धर्मेश रायका सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, पीसीसी सदस्य, पूर्व विधायक/विधायक प्रत्याशी, पंचायती राज प्रतिनिधि और पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व सुबह 9 बजे कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में ध्वजारोहण किया गया। रामलाल जाट ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए ही कांग्रेस का निर्माण हुआ, और इसके लिए कांग्रेसजन निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। उन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश की स्वतंत्रता के संघर्ष में बलिदान हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और मनरेगा तथा अरावली बचाने के लिए लगातार संघर्ष का आह्वान किया।
झंडारोहण से पूर्व रामलाल जाट ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रोटोकाल के अनुसार सेवादल ने उन्हें स्वागत कर ध्वजारोहण स्थल तक आमंत्रित किया। इस पदयात्रा और जागरूकता अभियान ने न केवल अरावली संरक्षण के महत्व को उजागर किया, बल्कि आमजन में पर्यावरण संवेदनशीलता बढ़ाने का संदेश भी दिया।
- भीलवाड़ा अरावली बचाओ पदयात्रा 2025Ramlal Jat Aravalli Save Rally Bhilwaraअरावली संरक्षण कांग्रेसBhilwara Aravalli Awareness Marchअरावली जल संरक्षणराजस्थान पर्यावरण जागरूकताभीलवाड़ा कांग्रेस जनजागरणAravalli Biodiversity Bhilwaraअरावली पर्वत भूजल संरक्षणRajasthan Aravalli Environmental CampaignAravalli Save Movement BhilwaraBhilwara Congress Aravalli RallyManrega और Aravalli जागरूकताAravalli Protest BhilwaraBhilwara Environmental Awareness Rally

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
