जयपुर में सर्वोदय संकल्प शिविर: भीलवाड़ा के पदाधिकारी लेंगे भाग
महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में सचिन राव कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक क्षमता और कार्यकुशलता का प्रशिक्षण देंगे।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान, राजस्थान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मार्गदर्शन में संगठन को गतिशील बनाने एवं कार्यकर्ताओं को कुशल बनाने की दिशा में त्रिदिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का आयोजन आगामी 20 मई से 22 मई तक जैन मंदिर बड़ा पदमपुरा, जयपुर में किया जा रहा है। यह शिविर पूर्णतः आवासीय होगा तथा इसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सचिन राव प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण शिविर में भीलवाड़ा जिले से विभिन्न पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। इनमें सह संयोजक मुस्ताक अली मंसूरी, युवा संयोजक एडवोकेट अशोक जैन, अविनाश शर्मा एवं महिला संयोजक कस्तूरी देवी जाट शामिल हैं। यह सभी प्रतिनिधि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जयपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।
यह त्रिदिवसीय आवासीय शिविर संगठनात्मक क्षमता, कार्यकुशलता एवं गांधी दर्शन के सिद्धांतों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
