गरी भीलवाड़ा की पावन धरा पर पहली बार चातुर्मास करने जा रहे ओजस्वी प्रवचनकार प्रख्यात राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पूज्य गुरुदेव पुलकसागरजी म.सा. शनिवार 18 जुलाई को चित्तौड़गढ़ से विदा होकर भीलवाड़ा की दिशा में विहार के लिए प्रस्थान करेंगे। उनकी चातुर्मासिक अगवानी के लिए भीलवाड़ा से चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, संयोजक मनीष शाह एवं सह संयोजक लोकेश अजमेरा के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे और धर्मध्वजा लेकर विहार यात्रा में उनके साथ चलेंगे।

चित्तौड़गढ़ से भीलवाड़ा तक विहार मार्ग की संपूर्ण सेवा भीलवाड़ा के श्रद्धालु संभालेंगे और श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ गुरुदेव को भीलवाड़ा लेकर आएंगे। विहार संयोजक रवि चौधरी, अभिषेक पटौदी, संदीप बाकलीवाल, अनंत जैन एवं पारस वैद के नेतृत्व में 60 युवा चित्तौड़गढ़ से भीलवाड़ा तक विहार का संचालन करेंगे। विहार मार्ग पर भी श्रद्धालु गुरुदेव के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले चातुर्मास के लिए पूज्य पुलकसागरजी म.सा. का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 25 जुलाई को होगा। चातुर्मास के दौरान धर्म आराधना एवं भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 जुलाई से प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में चातुर्मासिक प्रवचन होंगे। इसके लिए यहां विशाल वाटरप्रूफ डोम पांडाल तैयार किया जा रहा है।

चातुर्मास के दौरान 15 से 30 अगस्त तक चित्रकूटधाम में पूज्य पुलकसागरजी म.सा. के सानिध्य में ज्ञान गंगा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व 1 अगस्त को चित्रकूटधाम में गुरु गुणानुवाद कार्यक्रम होगा, जबकि 2 अगस्त को चातुर्मासिक मंगल कलश की स्थापना की जाएगी। इस आयोजन के लिए चित्रकूटधाम में भी विशाल वाटरप्रूफ पांडाल तैयार किया जा रहा है। मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम में देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

समसामयिक विषयों एवं समाज के ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक विचार रखने वाले प्रख्यात संत पूज्य पुलकसागरजी महाराज 11 वर्ष बाद फिर भीलवाड़ा की पावन धरा पर पधार रहे हैं। मुनिश्री अंतिम बार वर्ष 2015 में भीलवाड़ा आए थे। उस समय भी हजारों लोगों ने उनके दर्शन-वंदन कर धर्मलाभ प्राप्त किया था। ऐसे में इस बार भी उनके चातुर्मासिक मंगल प्रवेश और उससे जुड़े धार्मिक आयोजनों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story