संजय कॉलोनी विकास सेवा संस्थान की साधारण सभा सोमवार को भीलवाड़ा स्थित भूत बावजी धार्मिक स्थल पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम देवरिया बालाजी पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री गौरव दास जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान संस्थान की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें हंसराज जैन को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुर गोविंद सिंह शक्तावत ने बिल्वपत्र एवं शमीपत्र के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर महाराज श्री ने उपस्थित जनों को समाज सेवा, धार्मिक आस्था तथा संगठन की एकजुटता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

बैठक के दौरान संस्थान के विकास तथा भूत बावजी धार्मिक स्थल के संरक्षण और विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद उपस्थित सदस्यों एवं वरिष्ठजनों की सर्वसम्मति से संजय कॉलोनी विकास सेवा संस्थान की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में रामप्रसाद मीणा, देवेंद्र सिंह गोगावत, गिलाराम माली, चन्द्रशेखर जोशी, ओमप्रकाश आचार्य, कृष्ण गोपाल शर्मा, महावीर प्रसाद सोनी (मंगलम) और सत्यनारायण पंचोली को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष पद पर हंसराज जैन, उपाध्यक्ष पद पर विक्की बागरेचा एवं दिनेश अरोड़ा, सचिव पद पर दुर्गालाल जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष भंडारी, संगठन मंत्री के रूप में लंकेश पाराशर, मंत्री पद पर घीसू जागेटिया एवं शिवराज आचार्य, प्रवक्ता पद पर योगेश माली तथा कार्यालय प्रमुख के रूप में महेश पंचोली को नियुक्त किया गया।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि शेष कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। यह आयोजन संस्थान के संगठनात्मक विस्तार, धार्मिक स्थल के संरक्षण और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story