भीलवाड़ा। संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल डाड एवं सचिव कैलाश मुंदड़ा का भव्य सम्मान व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर एवं पगड़ी भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष अनुपमा मंत्री ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्याओं ने समाजहित के कार्यों में अपनी बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की, जिससे कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध हुई। सभी महिलाओं ने एकजुटता और उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अभिनंदन की इस श्रृंखला में युवा संगठन क्रिकेट टीम के आशीष लढा, कपिल बाहेती, अखिल झंवर, विकास कोठारी एवं हर्षित कोठारी ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव का माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया। समारोह में मधु लढ़ा, रेणु कोगटा, जतन हिंगड़, मधु बहेडिया, मीता अटल, आशा डाड, प्रियंका मालू, अंजू मंडोवरा, टोनिका झंवर, अदिति लढा, शिखा सोमानी, कोमल सोनी, डिम्पल डाड, शिवानी मूंदड़ा, अर्चना असावा, ज्योति गगड, अंजू बांगड़, रंजना गट्टाणी, किरण समदानी, अल्का लढा एवं स्नेह लता समदानी सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

समारोह के समापन पर अध्यक्ष श्यामलाल डाड एवं सचिव कैलाश मुंदड़ा ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने अपने संबोधन में समाजहित से जुड़े प्रत्येक कार्य में महिला मंडल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूर्ण सहयोग प्रदान करने का संकल्प दोहराया। इस औपचारिक सम्मान समारोह के उपरांत, अधिक मास के पावन उपलक्ष्य में संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल की समस्त सदस्याओं ने सेवा कार्य को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय कच्ची बस्ती का दौरा किया। वहां उन्होंने बच्चों को शीतल पेय, बिस्किट एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story