अजरबेजान के बाकू शहर में आयोजित अंडर 17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर लौटी भीलवाड़ा की बेटी संध्या विश्नोई का सोमवार को उनके गृह निवास पुर में राजस्थान जन मंच टीम ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

भाजपा नेता एवं राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी के नेतृत्व में जिला टीम ने संध्या विश्नोई का प्रभु श्री राम की भव्य दिव्य मूर्ति, प्रभु श्री राम का हस्त निमित्त दुपट्टा तथा मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर उनकी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया गया।

स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम के दौरान रागिनी गुप्ता, मीनाक्षी नाथ, शिव प्रकाश चन्नाल, जयनारायण जोशी, सुभाष गोयल, रामचंद्र मूंदड़ा, सुरेश सेन (हठीला) सहित कार्यकर्ताओं ने भी संध्या विश्नोई का स्वागत और अभिनंदन किया। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर लौटने पर आयोजित यह सम्मान समारोह उनकी उपलब्धि के सम्मान में आयोजित किया गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story