सिंगापुर में संत श्री दिग्विजय रामजी रामस्नेही का त्रि-दिवसीय सत्संग
चित्तौड़गढ़ के रामस्नेही संत द्वारा प्रवासी भारतीयों के लिए शिव दुर्गा मंदिर में विशेष आध्यात्मिक आयोजन और जून 2022 के सफल प्रवास के बाद पुनः आगमन।

भीलवाड़ा। श्रीरामद्वारा चित्तौड़गढ़ के संत श्री दिग्विजय रामजी रामस्नेही सिंगापुर में तीन दिवसीय सत्संग करेंगे। यह विशेष आयोजन आगामी दिनांक 11, 13 एवं 14 मार्च 2026 को किया जायेगा। सिंगापुर के शिवदुर्गा टेंपल में इस सत्संग का भव्य आयोजन रखा गया है, जिसमें वहां रहने वाले सभी अप्रवासी भारतीय सत्संगी जन आकर के सत्संग का लाभ लेंगे।
भक्तों हेतु सादर आमंत्रण एवं पूर्व आयोजन की स्मृतियाँ
इस सत्संग में सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं तथा आपके स्नेही एवं स्वजन जो सिंगापुर में निवासरत हैं, उनको भी इस सत्संग में भाग लेने हेतु सूचित कर सकते हैं ताकि वह विदेश में भी सत्संग का लाभ प्राप्त कर सकें। पूर्व में जून 2022 में भी संत दिग्विजय रामजी के द्वारा सिंगापुर के लक्ष्मी नारायण टेंपल में सत्संग किया गया था, जहां बहुत सारे अप्रवासी भारतीय भक्तगण उपस्थित हुए थे एवं साथ में भी कई हरि भक्त भारत से भी साथ गए थे। सभी ने सत्संग भजन कीर्तन का लाभ लेकर अपने जीवन को कृतार्थ किया।
त्रि दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
सत्संग का कार्यक्रम निम्न अनुसार रहेगा। दिनांक 11 मार्च को कथा स्थान 14-15 ब्लॉक- 1 लाबी 6, रिवर वेल 545 118 पर होगा, जिसका सिंगापुर समय अनुसार समय साय 5.00 से 8.00 बजे तक है। दिनांक 13 मार्च को ब्लॉक 305, टेंमस्पॉइंस स्ट्रीट 32 # 08 - 88, 520 305 पर सिंगापुर समयानुसार समय साय 7:00 बजे से 9:00 बजे तक कार्यक्रम होगा। पुनः दिनांक 13 मार्च को श्री शिव दुर्गा टेम्पल 47 कफ रोड सिंगापुर 2097 55 पर कार्यक्रम होगा, जिसका सिंगापुर समय अनुसार समय प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक रहेगा।
आयोजक परिवार का विशेष आग्रह
"आयोजक परिवार का आग्रह है की आपके कोई परिचित अगर सिंगापुर में हो तो उन्हें भी सूचित करें जिससे वह सत्संग का लाभ ले सके।" सिंगापुर के शिवदुर्गा टेंपल में सत्संग का आयोजन रखा गया है जिसमें वहां रहने वाले सभी अप्रवासी भारतीय सत्संगी जन आकर के सत्संग का लाभ लेंगे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
