आजादनगर वार्ड 21 स्थित श्री साईं मंदिर का 13वां वार्षिकोत्सव शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल साईं बाबा के अभिषेक एवं हवन से हुई, जिसे मंदिर प्रमुख कैलाश सिंह रावत ने सम्पन्न कराया।

दिन में महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में डूब गया। मंदिर के जयनारायण जोशी ने जानकारी दी कि सायं 5:15 बजे श्री साईं मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ठाकुर जी की भव्य रूप से सुशोभित एवं पुष्पों से सुसज्जित पालकी मुख्य आकर्षण रही।

शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया, जिसमें इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा तथा ठंडे पेय पदार्थों का वितरण शामिल रहा। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी, उपाध्यक्ष शिव प्रकाश चन्नाल, रामचंद्र मूंदड़ा, साई भक्त कैलाश सिंह रावत, मुकेश अग्रवाल, भेरू लाल शर्मा, चिंटू शर्मा, अशोक सेन, कन्हैया लाल तथा कॉलोनी वासियों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

यात्रा के दौरान ठाकुर जी की आरती भी की गई तथा नगर भ्रमण सम्पन्न हुआ। शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों एवं युवतियों ने ढोल वादन के साथ नृत्य कर उत्सव को और अधिक भव्य बना दिया।

शोभायात्रा के समापन पर श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर पहुंचे, जहाँ महाआरती का आयोजन किया गया तथा सामूहिक महाप्रसादी वितरित की गई। सम्पूर्ण आयोजन भक्ति, एकता और सांस्कृतिक उत्साह का प्रतीक बना।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story