के गायत्री नगर स्थित पाण्डु का नाला रेलवे पुलिया के पास बने श्री सगस दरबार मंदिर परिसर में आयोजित नव कुंडीय श्री सगस हरि हर महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा एवं रामलीला महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास का केंद्र बना हुआ है। भोपाजी महाराज रामेश्वर जी गाडरी के पावन सानिध्य में चल रहे इस महोत्सव को लेकर शुक्रवार को आयोजन स्थल पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें आयोजन समिति ने महोत्सव की विस्तृत जानकारी साझा की।

आयोजन समिति अध्यक्ष लादूराम वैष्णव ने बताया कि 21 मई से प्रारंभ हुआ यह धार्मिक महोत्सव 29 मई तक निरंतर आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के तहत प्रतिदिन प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नव कुंडीय श्री सगस हरि हर महायज्ञ आयोजित हो रहा है, जबकि दोपहर में श्रीमद्भागवत कथा और रात्रि में भव्य रामलीला मंचन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि कथा वाचक पंडित सूर्य प्रकाश शास्त्री प्रतिदिन व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। वहीं नागौर से आए कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित रामलीला का जीवंत और आकर्षक मंचन प्रस्तुत कर रहे हैं। रामलीला मंचन को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंच रहे हैं।

आयोजन समिति के रोशन मेघवंशी ने बताया कि महोत्सव स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल, प्रसादी, बैठने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

समिति पदाधिकारियों ने आमजन से अधिकाधिक संख्या में आयोजन में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की। प्रेस वार्ता के दौरान यज्ञ समिति से पार्षद प्रकाश भील, गजानंद कुमावत, गोविंद शर्मा, तेजेन्द्र सिंह शक्तावत, हिम्मत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुलदीप, अंगद मेघवंशी सहित समिति के समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। धार्मिक आस्था, वैदिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा यह महोत्सव क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story