मेवाड़ भूमि के प्राचीन नगर हमीरगढ़ के पास स्थित निंबड़ी वाले सगस और नाकोड़ा भैरव नाथ के दरबार में जैन पंथ की अनुष्ठान आराधिका साध्वी डॉ. कुमुदलता जी द्वारा 28 मार्च शनिवार को विशेष अनुष्ठान सुबह 9 बजे किया जाएगा।

कार्यक्रम का विवरण और विहार सूचना

निंबड़ी वाले सगस जी महाराज और नाकोड़ा भैरव नाथ के सेवक "तपस्वी रत्न" पंडित धनराज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की "अनुष्ठान आराधिका साध्वी डॉ. कुमुदलता जी आदि ठाना के साथ हमीरगढ़ से प्रातः काल 6 बजे विहार करके सुबह 7 बजे सादी ग्राम स्थित निंबड़ी वाले सगस – नाकोड़ा भैरव नाथ धाम पर प्रवेश करेगी!" भक्तों द्वारा प्रातः काल वंदन, अभिनंदन किया जायेगा।

धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रवचन कार्यक्रम

सुबह 9 बजे नक्काशी कार्यक्रम के बाद भगवान श्री पार्श्वनाथ का विशेष अनुष्ठान होगा, अनुष्ठान के बाद 10 बजे आपके प्रवचन होंगे, 12.15 बजे गौतम प्रसादी का आयोजन होगा। 28 मार्च, शनिवार को रात्रि में पूज्य साध्वी डॉ. कुमुदलता जी म. सा के सान्निध्य में निर्माणाधीन भगवान श्री पार्श्वनाथ मंदिर के प्रांगण में भक्ति संध्या का भव्य आयोजन भी धूमधाम से होगा।

साध्वी वृंद का आगमन एवं आगामी विहार

पूज्य साध्वी जी के संग स्वर सम्राज्ञी साध्वी डॉ श्री महाप्रज्ञा जी म. सा, वास्तु शिल्पी महासती डॉ. पद्मकीर्ती जी म. सा, विद्याभिलाषी महासती श्री राजकीर्ति जी म. सा भी पधारेंगे। सभी भक्तों को सभी का शुभाशीष भी सादी ग्राम के इस पावन धाम में मिलेगा। 29 मार्च रविवार को प्रातः काल विश्व विख्यात मेवाड़ की पावन भूमि शक्ति ओर भक्ति राजधानी चित्तौड़गढ़ की और विहार करेंगे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story