सड़क सुरक्षा रत्न अवार्ड 2026: 41 गुमनाम नायकों की पहली सूची जारी
अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब ने 270 नामांकनों में से प्रथम चरण के विजेताओं की घोषणा की, जिन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 41 प्रबुद्ध जनों के नामों की घोषणा का आधिकारिक पोस्टर।
अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत द्वारा स्वर्गीय श्री मृणाल राठी स्मृति सड़क सुरक्षा रत्न अवार्ड 2026 के राष्ट्रीय अभियान को देशभर से अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ है। प्रारंभिक लक्ष्य 133 नामों का था, किंतु विभिन्न जिला शाखाओं से कुल 270 गुमनाम नायकों के नाम प्राप्त हुए, जिसने इस अभियान को व्यापक जनस्वीकृति दिलाई।
क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ. अशोक सोडाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में चयन समिति ने प्राप्त 270 नामों में से 41 प्रबुद्ध जनों की सूची जारी कर दी है। इन सभी चयनित व्यक्तियों को उनके-अपने जिलों में आगामी माह आयोजित सादे समारोहों में स्वर्गीय श्री मृणाल राठी स्मृति सड़क सुरक्षा रत्न अवार्ड 2026 के अंतर्गत सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान कार्यक्रम पूरे वर्ष पर्यंत जारी रहेंगे।
जारी सूची में अहमदाबाद गुजरात से एडवोकेट मुकेश कोठारी, आकोला महाराष्ट्र से संतोष शर्मा, जोधपुर राजस्थान से शॉर्ट फिल्म निर्माता निर्देशक सुनील पुरोहित, भीलवाड़ा राजस्थान से हिमेश सालवी, मनोज शर्मा, मोनिका गर्ग, बदरी लाल लढा रिटायर्ड आरटीओ, जनार्दन आचार्य रिटायर्ड आरटीओ, महावीर प्रसाद राव रिटायर्ड पुलिस अधिकारी, अरुण मुच्छाल, सुरेश बम्ब, इकबाल सरदार, अनिल जैन रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर, सीब सागर आसाम से पत्रकार नटवर शर्मा, भीलवाड़ा से पत्रकार राजकुमार गोयल, कोटा राजस्थान से शॉर्ट फिल्म निर्देशक व निर्माता डॉ. महेंद्र मोहन माहेश्वरी, भीलवाड़ा से पत्रकार ओमप्रकाश व्यास, जामनगर गुजरात से होमगार्ड चेतन जे. माधाणी, आकोला महाराष्ट्र से ट्रैफिक पुलिस चंद्रकांत काटोले, भीलवाड़ा से प्रधानाचार्य राजेन्द्र गहलोत, व्याख्याता राजेश कुमार शर्मा, लसाडिया शाहपुरा (भीलवाड़ा) से दिनेश कुमार गिरी, अहमदाबाद से शारदा नवाल, डॉ. जगदीश मण्डोवरा MBBS, डॉ. विष्णु लखोटिया MBBS, डॉ. हंसमुख अग्रवाल MBBS, झज्जर बहादुरगढ़ हरियाणा से सरोज राठी, जामनगर से पुलिस कॉन्स्टेबल भरतकुमार आताभाई वाघ, गोलाघाट आसाम से अजय कन्नोई, मीना नागौरी, अग्रवाल युवा सभा, श्रीडूंगरगढ़ नगर राजस्थान से डॉ. श्री किशन बिहानी MBBS, कूच बिहार पश्चिम बंगाल से श्रीडूंगरगढ़ निवासी पत्रकार कपिला स्वामी, जामनगर से पत्रकार हिरन हिरपरा, भिवंडी नगर महाराष्ट्र से गीता परिवार संचालिका जागृति सचिन कलंत्री, डॉ. श्रीपाल जैन MBBS, डॉ. कश्यप शाह MBBS, प्रोफेसर सौ. रक्षा नितिन करवा, श्रीडूंगरगढ़ से मनोज कुमार डागा, भीलवाड़ा से सहायक उप निरीक्षक यातायात नटवर लाल तथा यातायात पुलिस श्री घेवरचंद दीवान शामिल हैं।
सूची जारी करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ. अशोक सोडाणी ने कहा, “सेवा का कोई मोल नहीं होता, उनका सम्मान सबसे बड़ा धन है।” उन्होंने बताया कि शीघ्र ही द्वितीय सूची जारी की जाएगी तथा सभी 270 चयनितों को क्लब के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ. माया डॉ. मधुसूदन राठी के सौजन्य से उपरणा, अभिनंदन पत्र, मोमेंटो एवं पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
यह राष्ट्रीय अभियान न केवल सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि समाज में कार्यरत उन गुमनाम नायकों को पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम भी बन रहा है, जिनकी सेवाएं अब तक पर्दे के पीछे रही हैं।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
