भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की
मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से नई ब्याज दरों की घोषणा की।

भीलवाड़ा। जिले में एक और चिंताजनक मामला सामने आया है। परिवार के तीन सदस्यों को खोने के बाद अपने दो मासूम बच्चों के सहारे जीवन काट रही एक महिला अचानक बच्चों सहित लापता हो गई। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। महिला के पिता ने सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है।
परिजनों का विवरण
- सदर थाने के एएसआई अनवर हुसैन ने बताया कि बनेड़ा थाना क्षेत्र के दौरालतपुरा निवासी गोपाल पुत्र रूपलाल ढोली की पुत्री लीला का विवाह हुरनियाखेड़ा निवासी छोटूलाल ढोली से हुआ था।
- लीला के एक बेटा नारायण 7 वर्ष और बेटी अंजली 5 वर्ष है।
पति और सास-ससुर की हो चुकी है मौत
बताया गया कि कुछ समय पहले लीला के पति और सास-ससुर की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों के साथ हुरनियाखेड़ा स्थित ससुराल के मकान में रह रही थी।
घटनाक्रम: 12 फरवरी से लापता
12 फरवरी को लीला अपने दोनों बच्चों के साथ घर से अचानक लापता हो गई। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पीहर पक्ष को इसकी जानकारी दी गई।
पिता ने की तलाश, नहीं मिला कोई सुराग
सूचना मिलते ही पिता गोपाल लाल ढोली हुरनियाखेड़ा पहुंचे और बेटी व दोनों नाती-नातिन की तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। आखिरकार उन्होंने सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई।
पुलिस की कार्रवाई
"पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।"
ग्रामीणों और परिजनों की नजरें अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि मां और मासूम बच्चों का जल्द पता चल सके।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
