इबादत और बरकत का महीना

  • भीलवाड़ा - इस बरकतों और रहमतों से भरे महीने में तमाम मुसलमान - मर्द, औरतें, बुज़ुर्ग, नौजवान और बच्चे रोज़ा रखकर अल्लाह तआला की इबादत में मशग़ूल रहेंगे।
  • रमजान के पूरे महीने शहर की मस्जिदों में खास रोशनी और इंतज़ाम किए जाएंगे तथा तरावीह की नमाज़ का एहतिमाम होगा।
  • यह महीना सब्र, तक़वा, इबादत, खैरात और इंसानियत की खि़दमत का पैग़ाम देता है।

समिति की अपील और मुबारकबाद

मुस्लिम सद्भाव सेवा समिति के सदर हाजी शरीफ़ ख़ां पठान और नायब सदर रमज़ान मोहम्मद शोर घर ने रमजान-उल-मुबारक की दिली मुबारकबाद पेश की है।

"तमाम अहल-ए-इस्लाम से अपील है कि रोज़े का एहतिमाम करें, तरावीह की नमाज़ अदा करें और इस पाक महीने को नेक आमाल, ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ और आपसी भाईचारे के साथ गुज़ारें।"

अमन और सद्भाव की दुआ

कमेटी पदाधिकारियों ने दुआ की कि यह मुबारक महीना शहर और मुल्क में अमन, चौन और आपसी सद्भाव को और मज़बूत करे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story