सोशल मीडिया के कुछ माध्यमों पर रामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, भीलवाड़ा की राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) सेवाओं को लेकर प्रसारित की जा रही खबर को चिकित्सालय प्रशासन ने भ्रामक, तथ्यहीन और वास्तविक स्थिति से परे बताया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में RGHS की सभी सेवाएं पूर्ववत एवं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।

चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार, रामस्नेही चिकित्सालय में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत उपचार, जांच, परामर्श, भर्ती तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में योजना से जुड़ी सभी सेवाएं पहले की तरह निर्बाध रूप से जारी हैं।

अस्पताल प्रशासन ने आमजन और RGHS लाभार्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल चिकित्सालय के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचना को ही प्रमाणिक माना जाए।

प्रशासन ने कहा कि रामस्नेही चिकित्सालय पिछले 25 वर्षों से सेवा, समर्पण एवं विश्वास की भावना के साथ जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। चिकित्सालय का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को बेहतर, सुलभ एवं पारदर्शी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है और इसी प्रतिबद्धता के साथ RGHS सहित सभी स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर संचालित की जा रही हैं।

चिकित्सालय प्रशासन ने अधिक जानकारी के लिए अस्पताल से सीधे संपर्क करने की अपील की है। इसके लिए संपर्क नंबर 01482-234100 और 98282 98283 जारी किए गए हैं। साथ ही अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट www.ramsnehihospital.co.in के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story