रामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, भीलवाड़ा ने सोशल मीडिया के कुछ माध्यमों पर अपनी राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) सेवाओं को लेकर प्रसारित की जा रही खबर को भ्रामक, तथ्यहीन एवं वास्तविक स्थिति से परे बताया है। चिकित्सालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में RGHS की सभी सेवाएं पूर्ववत एवं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार पात्र लाभार्थियों को राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के तहत उपचार, जांच, परामर्श, भर्ती तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन ने कहा कि योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार की सेवा प्रभावित नहीं हुई है और सभी सुविधाएं पहले की तरह जारी हैं।

चिकित्सालय प्रशासन ने आमजन एवं RGHS लाभार्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल चिकित्सालय के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचना को ही प्रमाणिक माना जाए।

प्रशासन ने बताया कि रामस्नेही चिकित्सालय पिछले 25 वर्षों से सेवा, समर्पण एवं विश्वास की भावना के साथ जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। चिकित्सालय का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को बेहतर, सुलभ एवं पारदर्शी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है और इसी प्रतिबद्धता के साथ RGHS सहित सभी स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर संचालित की जा रही हैं।

चिकित्सालय प्रशासन ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी सूचना की पुष्टि आधिकारिक माध्यमों से ही करें और भ्रामक खबरों से भ्रमित न हों।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story