भव्य उद्घाटन समारोह

स्थानीय रामस्नेही चिकित्सालय में आज लेजर एवं डायलिसिस की नई मशीनों का लोकार्पण स्वामी रामदयाल जी महाराज द्वारा किया गया। अन्तरराष्ट्रीय श्री रामस्नेही सम्प्रदाय द्वारा संचालित रामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र में आज लेजर एवं डायलिसिस की नई मशीनों का उद्घाटन अन्तरराष्ट्रीय श्री रामस्नेही सम्प्रदाय के वर्तमान पीठाधीश्वर जगद्‌गुरू स्वामीजी श्री रामदयाल जी महाराज द्वारा स्वामीजी श्री रामचरण जी महाराज के स्वरूप पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर तथा नई मशीनों पर राम लिखकर के किया गया।

उपस्थित गणमान्य अतिथि एवं ट्रस्टी

इस अवसर पर निम्नलिखित महानुभाव उपस्थित थे:

  • श्री रामनिवास धाम ट्रस्ट के ट्रस्टी संत रामनारायण जी
  • जगदीश जी सोमाणी, रमेश जी बालदी, गोपाल जी जागेटिया
  • सुरेश जी कोगटा, बाल किशन जी काबरा, राजु जी मैलाणा
  • बद्री नारायण जी लढ़ा, रतन जी दरगड़, पुरुषोत्तम जी गगराणी, रामधन जी सोमाणी
  • रामस्नेही चिकित्सालय के डॉक्टर्स, स्टाफ एवं भक्तजन

डायलिसिस केंद्र की बढ़ती क्षमता

चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी सतीश भदादा ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। चिकित्सालय के सचिव श्री रतन जी दरगड़ ने बताया कि:

"चिकित्सालय में 5 नई डाललिसिस मशीन जर्मनी मेड की है एवं अत्याधुनिक मशीने है। इससे अब रामस्नेही चिकित्सालय संभाग का सबसे बडा डायलिसिस सेन्टर बन गया है।"

अत्याधुनिक लेजर तकनीक और सर्जरी

चिकित्सालय में पोलेण्ड मेड नई लेजर मशीन स्थापित की गई है, जिसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई:

  • पोलेण्ड मेड नई लेजर मशीन से वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुनील उपमन्यु व डॉ. योगेश दरगड़ द्वारा पाइल्स, फिशर व फिस्टुला के ऑपरेशन किए जायेंगे।
  • "इस विधी से ऑपरेशन में मरीज के चीरा नहीं लगता, खुन का नुकसान नहीं होता तथा मरीज को चिकित्सालय से जल्दी छुट्टी हो जाती है।"
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story