रामपुरा आगुचा माइंस में 40वां खान सुरक्षा सप्ताह आयोजित, जोखिम प्रबंधन पर जोर
डीजीएमएस अजमेर के तत्वावधान में सुरक्षा स्टॉल, नुक्कड़ नाटक और शपथ के जरिए शून्य-हानि कार्यस्थल व मानकों के पालन का संदेश दिया गया।

रामपुरा आगुचा माइंस के मंच पर अधिकारी और अतिथि 40वें खान सुरक्षा सप्ताह के दौरान सुरक्षा शपथ ले रहे हैं।
भीलवाड़ा। हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगुचा माइंस में खान सुरक्षा मानकों को मजबूत बनाने और जोखिम प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महानिदेशालय खान सुरक्षा (डीजीएमएस), अजमेर क्षेत्र (नॉर्थ-वेस्टर्न जोन) के तत्वावधान में 40वां खान सुरक्षा सप्ताह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर्स, यूनियन प्रतिनिधियों और प्रबंधन टीम ने भाग लेकर सुरक्षित कार्यस्थल तथा शून्य-हानि संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में निरीक्षण दल के संयोजक नरेंद्र कुमार (एचसीएल-माइनिंग) और दल के सदस्य श्रीवत्सन वीएस (मैनेजर-इलेक्ट्रिकल, एसकेएम) एवं वैभव कुमार बीवी (एसोसिएट मैनेजर-मैकेनिकल जावर) उपस्थित रहे। इनके अलावा राममुरारी, आईबीयू सीईओ-रामपुरा आगुचा क्लस्टर, वेकेश चित्तौड़ा, यूनिट हेड-रामपुरा आगुचा माइंस, अनूप कुमार, सीएचआरओ, एम.के. सोनी, महासचिव-एकेएमएस, बसंत किशोर महांता, माइन मैनेजर, कैलाश विष्णोई, मिल हेड एवं सीईओ-सिल्वर तथा महेंद्र सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष-एकेएमएस भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
पारंपरिक स्वागत समारोह के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद अतिथियों ने सुरक्षा एवं बचाव उपकरणों, अग्निशमन उपकरणों तथा कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर्स की ओर से विकसित विभिन्न सुरक्षा पहलों से संबंधित स्टॉलों का अवलोकन किया। इन स्टॉलों के माध्यम से कार्यस्थल पर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को प्रदर्शित किया गया।
इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई। माइन मैनेजर बसंत किशोर महांता ने वार्षिक सुरक्षा प्रदर्शन और उपलब्धियों पर आधारित रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एम.के. सोनी ने कार्यस्थल पर 'सेफ्टी फर्स्ट' की संस्कृति अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी कार्यक्षेत्रों में सुरक्षित कार्य प्रणालियों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बिजनेस पार्टनर्स की ओर से प्रस्तुत 'क्रिटिकल रिस्क मैनेजमेंट' विषयक नुक्कड़ नाटक रहा। इसके माध्यम से महत्वपूर्ण जोखिमों की पहचान करने, उनके संभावित प्रभावों को समझने और जोखिम नियंत्रण के निर्धारित उपायों का पालन करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
राममुरारी ने अपने संबोधन में कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर्स से सुरक्षा की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने तथा निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य और निर्णय में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। शून्य-हानि का लक्ष्य सामूहिक प्रतिबद्धता, अनुशासन और जवाबदेही से ही हासिल किया जा सकता है।
निरीक्षण दल के संयोजक नरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा केवल कार्यस्थल तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन में भी अपनाना आवश्यक है। वहीं, वेकेश चित्तौड़ा ने कहा कि सुरक्षा कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि आवश्यकता है और इसे प्रत्येक कार्य का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में अनूप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने डीजीएमएस निरीक्षण दल, वरिष्ठ नेतृत्व, यूनियन प्रतिनिधियों, कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर्स और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित, स्वस्थ और शून्य-हानि कार्यस्थल के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
