समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में महासभा के पूर्व सभापति श्री रामपाल जी सोनी ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए समाजहित में सक्रिय और योजनाबद्ध कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टीम अच्छी बनी है और इसे समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।

रामपाल सोनी ने कहा कि जिले की टीम ने पूर्व में भी सराहनीय कार्य किया है और आगे भी टीम भावना के साथ कार्य करती रहेगी। उन्होंने नए सत्र में अनुभवी पदाधिकारियों के अनुभव का लाभ समाज को मिलने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक दो माह में कार्यसमिति एवं कार्यकारी मंडल की बैठक आयोजित की जानी चाहिए, ताकि महासभा की सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीण अंचल तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पदाधिकारियों के बीच कार्यों का स्पष्ट विभाजन किया जाए, जिससे संगठनात्मक कार्य अधिक व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकें।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, पुष्कर सेवा सदन के उपाध्यक्ष अनिल बांगड़, भीलवाड़ा जिला महेश सेवा समिति के सचिव प्रहलाद राय लढ़ा, महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओम नरानीवाल, रामेश्वरम अध्यक्ष कैलाश कोठारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष केदार जागेटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, नियमित बैठकें, योजनाओं के ग्रामीण स्तर तक विस्तार और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया गया, जिससे समाज के समग्र विकास की दिशा में प्रभावी पहल सुनिश्चित हो सके।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story