अजमेर विद्युत वितरण लिमिटेड, भीलवाड़ा के कार्यालय सहायक अभियंता (O&M-I) की ओर से आयोजित उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राम चंद्र मूंदड़ा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठ कार्य तथा सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राम चंद्र मूंदड़ा को उनके विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता एच.एल. बघेल, सहायक अभियंता राम मिलन यादव, कनिष्ठ अभियंता दीपक चतुर्वेदी, सत्येंद्र चौधरी एवं अन्य सहयोगियों ने उन्हें पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाया तथा प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

समारोह में उनके द्वारा विभाग में दी गई उत्कृष्ट, समर्पित एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सभी ने राम चंद्र मूंदड़ा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। सम्मान समारोह में उनकी सेवाओं और कार्य के प्रति समर्पण को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story