भीलवाड़ा में 14 जून को अरोड़ा खत्री समाज का राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में 500 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे।

राजस्थानी अरोड़ा खत्री सर्वोच्च समिति (पंजीकृत), जोधपुर के तत्वावधान में अखिल भारतीय राजस्थानी अरोड़ा खत्री समाज का द्वि-सत्रीय राष्ट्रीय शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 14 जून 2026, रविवार को भीलवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप सभागार (टाउन हॉल), नगर निगम परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे प्रारंभ होगा।
भीलवाड़ा जिला शाखा अध्यक्ष कैलाश अरोड़ा एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में समाज की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर 500 से अधिक विद्यार्थियों एवं प्रतिभाओं को शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम का आयोजन निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण जी शास्त्री के पावन सानिध्य में किया जाएगा। समारोह में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बी. पी. सारस्वत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुपम अरोड़ा की उपस्थिति रहेगी।
आयोजकों के अनुसार यह शिक्षा प्रोत्साहन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह पिछले लगभग दो दशकों से समाज के भामाशाहों के सहयोग से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस परंपरा के तहत अनेक परिवार अपने पूर्वजों एवं दिवंगत परिजनों की स्मृति में विद्यार्थियों को पुरस्कार समर्पित कर शिक्षा और संस्कार को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।
समिति ने समाजजनों, भामाशाहों, पदाधिकारियों और नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है। यह आयोजन न केवल शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाला मंच है, बल्कि समाज की उभरती प्रतिभाओं को पहचान और नई दिशा प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर भी माना जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
