राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा 22 खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 3 फरवरी से ट्रायल शुरू होंगे, 23 वर्ष तक के खिलाड़ी कर सकेंगे आवेदन।

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर द्वारा विभिन्न खेल अकादमियों और खेल संस्थानों में प्रवेश के लिए चयन स्पर्धा 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। यह चयन स्पर्धाएं जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण पात्रता एवं आयु सीमा

अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि चयन स्पर्धा हेतु आयु सीमा निम्नानुसार है:

  • "बालक वर्ग: 31 दिसंबर 2026 को 12 से 16 वर्ष (जन्म 31-12-2010 से 31-12-2014 के बीच)"
  • "बालिका वर्ग: 31 दिसंबर 2026 को 13 से 17 वर्ष (जन्म 31-12-2009 से 31-12-2013 के बीच)"
  • "पूर्व में आवासित खिलाड़ी के लिए अधिकतम आयु सीमा बालक-बालिका वर्ग हेतु: 20 वर्ष"
  • "बालिका आवासीय खेल संस्थान के लिए: 13 से 16 वर्ष की आयु (जन्म 31-12-2010 से 31-12-2013 के बीच), 17 से 20 वर्ष (जन्म 31-12-2006 से 31-12-2009 के बीच) रखी गई है।"

खिलाड़ी राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। खिलाड़ी अविवाहित होना चाहिए। किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रसित नहीं होना चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज

खिलाड़ी को आवेदन पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करके निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करने होंगे:

  • जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड
  • गत वर्ष की कक्षा की अंक तालिका
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मेडिकल स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (डॉक्टर से चेकअप करवाकर)

सीनियर बास्केटबॉल अकादमी हेतु विशेष नियम

"सीनियर बास्केटबॉल अकादमी के लिए केवल नेशनल मेडलिस्ट खिलाड़ी ही आवेदन कर सकते हैं जिसमें एसजीएफआई मेडलिस्ट, विश्वविद्यालय जोनल मेडलिस्ट, सीनियर नेशनल प्रतियोगिता का मेडलिस्ट, ओपन नेशनल मेडलिस्ट खिलाड़ी पात्र होंगे।" आयु सीमा: नए खिलाड़ी की आयु 18 से 20 वर्ष तक और पूर्व में आवासित खिलाड़ी के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष होगी।

खेलवार चयन स्पर्धाओं का कार्यक्रम

विभिन्न खेल अकादमियों हेतु चयन स्पर्धाओं की दिनांक इस प्रकार है:

  • बालक कुश्ती अकादमी, भरतपुर एवं बालिका खेल संस्थान कुश्ती, भरतपुर: 03-02-2026 से 04-02-2026
  • बालक साइकिलिंग अकादमी, बीकानेर: 03-02-2026 से 04-02-2026
  • बालक हैंडबॉल अकादमी, जैसलमेर: 03-02-2026 से 04-02-2026
  • बालिका हैंडबॉल अकादमी, जयपुर: 03-02-2026 से 04-02-2026
  • बालक एथलेटिक्स अकादमी (गंगानगर, अजमेर) एवं बालिका एथलेटिक्स अकादमी (जयपुर): 04-02-2026 से 05-02-2026
  • बालिका खेल संस्थान एथलेटिक्स (जयपुर, भरतपुर, उदयपुर): 04-02-2026 से 05-02-2026
  • बालिका तीरंदाजी अकादमी, जयपुर एवं बालक तीरंदाजी अकादमी, उदयपुर: 05-02-2026 से 06-02-2026
  • बालिका हॉकी अकादमी, अजमेर एवं बालक हॉकी अकादमी, जयपुर: 06-02-2026 से 07-02-2026
  • बालक बास्केटबॉल अकादमी, जैसलमेर एवं बालक बास्केटबॉल अकादमी (सीनियर वर्ग), जयपुर: 07-02-2026 से 08-02-2026
  • बालिका बास्केटबॉल अकादमी, जयपुर: 07-02-2026 से 08-02-2026
  • बालिका फुटबॉल अकादमी, कोटा एवं बालक फुटबॉल अकादमी, जोधपुर: 08-02-2026 से 09-02-2026
  • बालिका वॉलीबॉल अकादमी, जयपुर एवं बालक वॉलीबॉल अकादमी, झुंझुनू: 09-02-2026 से 10-02-2026

इसी प्रकार बालिका आवासीय खेल संस्थान, जयपुर हेतु बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग व अन्य खेल में भरतपुर हेतु जूडो व अन्य खेल, उदयपुर हेतु जूडो व अन्य खेल में प्रवेश हेतु चयन स्पर्धाओं का आयोजन होगा जिसकी पात्र जूनियर प्रतियोगिताओं में पिछले 2 वर्षों में मेडल प्राप्त खिलाड़ी होंगी।

संपर्क एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

आवेदन राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की वेबसाइट rssc.in पर अथवा वैकल्पिक वेबसाइट: https://rajasthan-state-sports-council.netlify.app/ से डाउनलोड किया जा सकते हैं। आवेदन संबंधित जिला खेल अधिकारी/प्रभारी को चयन स्पर्धा की तारीख से एक दिन पहले या चयन स्पर्धा की तारीख के दिन चयन स्पर्धा स्थल पर शुरू होने से पहले जमा करवाए जा सकते हैं।

  • खिलाड़ी को चयन स्पर्धा के दौरान खेल किट में उपस्थित होना आवश्यक है।
  • यात्रा, आवास और भोजन इत्यादि का व्यय स्वयं को एवं अपने स्तर पर अपनी जिम्मेदारी से चयन स्पर्धा में सम्मिलित होना होगा।
  • खेल अकादमियों में अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को आवासित होने पर आवास, भोजन, शिक्षा (निजी एवं सरकारी विद्यालय), सीमित चिकित्सा व्यय की सुविधाएं क्रीड़ा परिषद् द्वारा नियमानुसार निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। सभी चयन स्पर्धाएं निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी। परिषद के द्वारा निर्धारित सभी नियम और शर्तों का पालन करना आवश्यक है।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story