जयपुर में 29 मई को आयोजित राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय महाधिवेशन में संगठनात्मक नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए श्री मनमोहन सिंह शेखावत को प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री रामप्रसाद चौधरी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। यह निर्णय फेडरेशन के प्रांतीय संगठन मंत्री हरनारायण माली ने जानकारी देते हुए साझा किया।

महाधिवेशन का आयोजन प्रांतीय संयोजक श्री किशोर कुमार अग्रवाल एवं श्री रीछपाल चौधरी के सानिध्य में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा तथा अध्यक्ष के रूप में स्वायत्त शासन मंत्री श्री जाबर सिंह खर्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से नगर पालिका एवं नगर निगमों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री मनमोहन सिंह शेखावत ने इस अवसर पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनके हितों पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी तथा फेडरेशन सदैव कार्मिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा। इस नियुक्ति को संगठन के भीतर नई ऊर्जा और दिशा के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर नगर निगम भीलवाड़ा से प्रांतीय संगठन मंत्री श्री हरनारायण माली, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री नंदकिशोर पारीक, नगर निगम भीलवाड़ा शाखा अध्यक्ष श्री विजय लोढ़ा, जिला महामंत्री श्री उमेश पत्रिया, नगर निगम शाखा महामंत्री श्री मंगलेश कुमार, उपाध्यक्ष नवीन बोहरा, श्रीकांत त्रिपाठी सहित राजस्थान की विभिन्न नगर पालिकाओं से अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम संगठनात्मक एकता और कर्मचारी हितों की प्रतिबद्धता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story