भीलवाड़ा। राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन ने प्रदेश की समस्त नगरपालिका, परिषद एवं निगमों से कर्मचारियों और फेडरेशन के कार्यों से संबंधित विभिन्न सूचनाओं को एकत्र कर संकलित करने तथा अद्यतन सूचना तैयार करने के लिए विशेष कमेटी का गठन किया है। कमेटी में भीलवाड़ा के नन्द किशोर पारीक को संयोजक नियुक्त किया गया है।

फेडरेशन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरनारायण माली ने बताया कि कमेटी के गठन संबंधी आदेश 03 अगस्त 2026 को फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सिंह शेखावत और प्रदेश महासचिव रामप्रसाद चौधरी द्वारा जारी किया गया है।

कमेटी में श्री नन्द किशोर पारीक (भीलवाड़ा) को संयोजक बनाया गया है। वहीं श्री अभिषेक शर्मा, कनिष्ठ सहायक (शाहपुरा, भीलवाड़ा), श्री ओमप्रकाश कामद, वाहन चालक (आसींद, भीलवाड़ा), श्री राजेश कुमार गुर्जर, वरिष्ठ प्रारूपकार (माण्डलगढ़, भीलवाड़ा) और श्री राजमल गुर्जर, कनिष्ठ अभियन्ता (गुलाबपुरा, भीलवाड़ा) को सदस्य नियुक्त किया गया है।

कमेटी ‘सेवा सेतु पोर्टल - पालिका फेडरेशन’ के नाम से सूचनाओं का संकलन करेगी। अपने कार्यों के संपादन के लिए कमेटी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव से संपर्क बनाए रखेगी।

फेडरेशन के अनुसार कमेटी का मुख्य उद्देश्य फेडरेशन के सभी घटकों की अधिक से अधिक सूचना संकलित कर फेडरेशन की सक्रियता को बढ़ाना है। यह कमेटी तत्काल प्रभाव से अपना कार्य प्रारंभ करेगी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story