भीलवाड़ा में माली महासभा की बैठक आज, सदस्यता अभियान और आरक्षण मुद्दे पर मंथन
भीलवाड़ा में माली महासभा की बैठक में सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार और 12 प्रतिशत आरक्षण सहित सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होगी।

भीलवाड़ा में राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बैठक में महासभा के सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत के साथ ही जिला और तहसील स्तर की कार्यकारिणी के विस्तार सहित समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा की यह बैठक 26 जुलाई, रविवार को सायं 4 बजे पुर स्थित घाटी के बालाजी परिसर में आयोजित की जायेगी। बैठक महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली की अध्यक्षता में होगी।
महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण माली ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरूआत की जायेगी। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी और तहसील कार्यकारिणी के विस्तार पर भी विशेष चर्चा की जायेगी।
बैठक में माली समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इनमें माली समाज को 12 प्रतिशत आरक्षण दिलाने, पंचायतीराज और निकाय चुनाव में समाज के लोगों को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व दिलाने के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक सुधार पर विशेष जोर रहेगा।
इस बैठक में भीलवाड़ा जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों के माली महासभा के सक्रिय सदस्य भाग लेंगे। महासभा की बैठक में सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
