भीलवाड़ा में राजस्थान जन मंच का पर्यावरण संरक्षण अभियान, 11 पौधे लगाए और 51 तुलसी के पौधे वितरित किए
भीलवाड़ा के वार्ड नंबर 21 में राजस्थान जन मंच ने 11 पौधे लगाए और 51 तुलसी के पौधे वितरित किए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखरेख का संकल्प दिलाया।

राजस्थान जन मंच के पदाधिकारी और वार्डवासी श्री देवनारायण मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मौजूद।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान जन मंच जिला टीम ने वार्ड नंबर 21 स्थित श्री देवनारायण मंदिर परिसर में पौधारोपण एवं तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता एवं राजस्थान जन मंच टीम अध्यक्ष कैलाश सोनी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान जयनारायण जोशी के साथ मिलकर तुलसी जी के 51 पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर भक्तों को तुलसी जी की महत्ता, पौराणिक महत्व और उत्पत्ति की कथा से भी अवगत कराया गया। इसके साथ ही क्षेत्रीय पार्क में छायादार एवं फलदार 11 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित कॉलोनीवासियों ने लगाए गए सभी पौधों की नियमित सार-संभाल, सुरक्षा और समय-समय पर पानी देने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर राजस्थान जन मंच के पदाधिकारी जय नारायण जोशी, शिवप्रकाश चन्नाल, रामचन्द्र मूंदड़ा, सुभाष गोयल, चिंटू शर्मा, प्रदीप, सत्यनारायण, कैलाश सेन, नृसिंह सोनी, दातार सिंह, रतन सेन, रमेश जोशी, कुलदीप, अशोक जैन, राम तिवाड़ी, राजकुमार, रतन सुवलका, पुरुषोत्तम टेलर, मनोज शर्मा सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जागरूकता और लगाए गए पौधों की देखरेख के संकल्प के साथ हुआ।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
