भीलवाड़ा: राजस्थान जन मंच ने झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को बांटे टेबल-कुर्सी सेट
भाजपा नेता कैलाश सोनी ने रामधाम के पास रहने वाले 12 बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने हेतु फर्नीचर वितरित किया ताकि उन्हें अपराध से दूर रखा जा सके।

भीलवाड़ा के रामधाम क्षेत्र में राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को बेहतर भविष्य और शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए फर्नीचर भेंट करते हुए।
शिक्षा के प्रति जागरूकता का उद्देश्य
भाजपा नेता एवं राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि:
"झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चे शिक्षा के प्रति जागरूक नहीं होते हैं और उनके माता-पिता बचपन से ही मेहनत मजदूरी भीख मांगने जैसे काम में लगा देते है जिससे इन बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है और शिक्षा के अभाव में आगे चलकर चोरी संगीन अपराध लूट जैसी अनैतिक असंवैधानिक गतिविधियों में शामिल हो जाते है।"
भविष्य सुधारने की पहल
- गरीब बच्चों का भविष्य सुधारने हेतु शिक्षा की और कदम बढ़ाने के लिए राजस्थान जन मंच ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
