भीलवाड़ा, 17 नवंबर। राजस्थान जन मंच ने जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन कर उन्हें भीलवाड़ा आने का न्योता दिया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी हुई।

भाजपा राजस्थान किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बंगड़ी और भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का स्वागत किया। सोनी ने तीनों पदाधिकारियों को प्रभु श्रीराम की भव्य एवं दिव्य मूर्ति भेंट कर तथा दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को भीलवाड़ा आने का निमंत्रण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष घनश्याम सिंगीवाल, देवेंद्र गोयल, जगदीश सेन, रामचंद्र मूंदड़ा और कमलेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story