राजस्थान फुटबॉल संघ एवं जिला फुटबॉल संघ भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 14 वर्षीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में श्रीगंगानगर की टीम ने झुंझुनू को 2-0 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि संघ के अध्यक्ष लादू लाल तेली रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि संघ के चेयरमैन विशिष्ट विश्नोई थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद रेखा पूरी ने की। इस अवसर पर राजस्थान फुटबॉल संघ से रफीक सिंधी भी मौजूद रहे।

संघ के सचिव कैलाश चंद्र खटीक ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला नागौर और झुंझुनू के बीच खेला गया, जिसमें झुंझुनू ने नागौर को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला श्रीगंगानगर और अजमेर के बीच हुआ, जिसमें श्रीगंगानगर ने अजमेर को 2-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।

तृतीय स्थान के लिए अजमेर और नागौर के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में नागौर ने पेनल्टी शूटआउट में अजमेर को 3-2 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

फाइनल मुकाबला श्रीगंगानगर और झुंझुनू के मध्य खेला गया, जिसमें श्रीगंगानगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झुंझुनू को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का विजेता खिताब हासिल किया।

संघ की प्रवक्ता दीपक खींची ने बताया कि समापन कार्यक्रम में लोकेश बुनकर, ओमप्रकाश मूंदड़ा, डाल चंद चंदेल, दिनेश सेन, विनोद रूनवाल, शंकर चंदेल, शिव राम खटीक, दुर्गेश जोशी, कैलाश चंद्र कोठारी, सदीक लोहार, चेतन शर्मा, शंकर जीनगर, मिथलेश मारु, महेश शर्मा, रेखा प्रजापत, बसंता खटीक और अशोक खटीक मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के समापन के साथ 14 वर्षीय बालिका फुटबॉल में श्रीगंगानगर की टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story