राजस्थान सरकार की बजट पर आरएसडब्ल्यूएम भीलवाड़ा ग्रुप की ओर से श्री रिजु झुनझुनवाला ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल के सफल मार्गदर्शन और वित्त मंत्री सुश्री दिया कुमारी जी का आभार व्यक्त किया।

"यह बजट विकास, विनिर्माण को बढ़ावा, एमएसएमई को समर्थन, निर्यात प्रोत्साहन और व्यापार करने में आसानी को मजबूत करने वाला है।"


भीलवाड़ा टेक्सटाइल हब और औद्योगिक लाभ

श्री झुनझुनवाला ने कहा कि भीलवाड़ा, जो देश का प्रमुख कपड़ा हब है, इस बजट से सीधे लाभान्वित होगा। बजट के प्रमुख सकारात्मक प्रभाव निम्न हैं:

  • टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन और आधुनिक मशीनरी।
  • बुनियादी ढांचे का विस्तार और लॉजिस्टिक्स सहायता।
  • कौशल विकास और रोजगार सृजन।

इससे यहां की वस्त्र उपक्रम इकाइयां और मजबूत होंगी, जिससे उत्पादन क्षमता, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और रोजगार सृजन में वृद्धि होगी।


स्थानीय उद्योग और निवेश के अवसर

भीलवाड़ा में निम्नलिखित क्षेत्रों में प्रगति की संभावनाएं बढ़ेंगी:

  • नए निवेश और मूल्यवर्धन।
  • हरित ऊर्जा का उपयोग।
  • निर्यात वृद्धि के अवसर।

इससे स्थानीय उद्योग को नई दिशा मिलेगी।


नेतृत्व और औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का सुदृढ़ीकरण

आज उपमुख्यमंत्री (वित्त) श्रीमती दिया कुमारी जी द्वारा प्रस्तुत राजस्थान बजट के लिए भी श्री झुनझुनवाला ने हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि:

"राज्य बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक विकास और कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे भीलवाड़ा सहित पूरे राजस्थान के औद्योगिक परिस्थिति की तंत्र को मजबूती मिलेगी।"

उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी का भी आभार व्यक्त किया, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में सकारात्मक वातावरण और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है।


प्रवासी सम्मेलन और भविष्य की राह

राजस्थान प्रवासी सम्मेलन के माध्यम से भी राज्य के बाहर के उद्यमियों को विनिवेश के लिए प्रोत्साहित एवं आमंत्रित भी किया गया।

श्री झुनझुनवाला ने विश्वास व्यक्त किया कि "डबल इंजन सरकार के सहयोग से भीलवाड़ा का टेक्सटाइल क्षेत्र राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त होगा।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story