राजस्थान की पुरुष और महिला सीनियर तथा U-19 टीमें आगामी नार्थ जोन स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए घोषित कर दी गई हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 2 सितंबर से 6 सितंबर तक भीलवाड़ा की फोर आर्म्स एकेडमी (Four Arms Academy) में होगा। राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

राजस्थान की टीम इस चैंपियनशिप में पहले भी विजेता और उपविजेता रह चुकी है। ऐसे में इस बार राजस्थान टीम के चैंपियन बनने के पूरे चांस हैं।

सीनियर पुरुष टीम में शुभम पटेल, भुवन सिंह, डेनिस श्रीवास्तव, आयुष भामू, मनीष फोगाट, सुदीप चाहर, प्रणय कट्टा, आर्यन त्यागी, जागृत बिनानी और संस्कार सारस्वत को शामिल किया गया है।

सीनियर महिला टीम में स्नेहा लांबा, आनंदिता ताम्र, आराध्या जोधा, देशना जैन, शैरिल चौधरी, तनीषा सिंह, रीतिका झामनानी, उत्सवा पालित, काव्या स्वामी और पारुल चौधरी का चयन हुआ है।

राजस्थान U-19 बालक टीम में विशाल चौधरी, श्रेयांश चौधरी, भानु प्रताप, जयवर्धन सिंह, भानु प्रताप सिंह, जांगजीत सिंह काजला और यश सोनी शामिल हैं। वहीं U-19 बालिका टीम में स्नेहा लांबा l, पारुल चौधरी, रीतिका झामनानी, काव्या स्वामी, शैरिल चौधरी, देशना जैन और अद्विका शर्मा को जगह दी गई है।

टीम के कोच यादवेंद्र सिंह और सौरभ चंदेल हैं। जाकिर हुसैन को टीम मैनेजर तथा गरिमा शर्मा को लेडीज मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है।

नार्थ जोन स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में राजस्थान के सीनियर और U-19 वर्ग के खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ के सभी पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story